वंदे भारत और कुंभ एक्सप्रेस हरिद्वार-देहरादून के बीच रद्द
देहरादून स्टेशन पर ब्लॉक के कारण नौ व 10 दिसंबर को 22545-46 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरिद्वार-देहरादून के बीच निरस्त किया गया है। यह गाड़ी देहरादून के बजाय हरिद्वार से चलाई जाएगी और हरिद्वार स्टेशन पर ही यात्रा खत्म करेगी। सात और नौ दिसंबर को 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस भी देहरादून-हरिद्वार के बीच निरस्त रहेगी।
सात दिसंबर को 14229 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस प्रयागराज संगम स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई गई। आठ दिसंबर को 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ऋषिकेश स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई जाएगी। आठ दिसंबर को 15001 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई जाएगी।