फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate: कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद फिर बढ़ी चांदी की चमक, सोना भी हुआ महंगा; जानिए भाव

Tue, 24 Feb 2026 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। बरेली में 23 फरवरी को सराफा बाजार में चांदी के भाव प्रति किलो 25 हजार बढ़त के बाद 2.65 लाख और सोना प्रति दस ग्राम 1.60 लाख रुपये पर बिका है। 
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की चमक धीरे-धीरे बढ़ रही है। बरेली में बीते सप्ताह चांदी प्रति किलो 25 हजार और सोना प्रति दस ग्राम चार हजार रुपये महंगा हुआ है। इससे कारोबार में भी उछाल आया है। सराफा कारोबारियों के अनुसार, 30 जनवरी को चांदी का भाव प्रति किलो 3.95 लाख और सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। 31 जनवरी को चांदी में 85 हजार और सोने में 20 हजार रुपये की गिरावट आई। 17 फरवरी तक क्रमिक रूप से चांदी में करीब 1.60 लाख और सोने में 40 हजार रुपये तक की गिरावट हुई।

विज्ञापन


18 फरवरी से भाव बढ़ने लगे। 23 फरवरी को सराफा बाजार में चांदी के भाव 25 हजार बढ़त के बाद 2.65 लाख और सोना 1.60 लाख रुपये पर बिका। कीमतों के साथ बाजार में खरीदारों की आवक भी बढ़ गई है। बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तनाव फिर बढ़ने लगा है। अमेरिकी टैरिफ की उठापटक की वजह से भी बाजार में अस्थिरता की स्थिति है। जब भी ऐसी स्थिति आती है, लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते हैं। इसलिए कीमतों में अभी तेजी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Interview: 'खलनायक को गाली न पड़े तो ऐसी कामयाबी किस काम की', अभिनेता अरुण बख्शी ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन


वित्तीय जानकार आदर्श शर्मा के मुताबिक, टैरिफ विवाद, मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति, रूस-यूक्रेन के बीच जंग के हालात सोने-चांदी की कीमतों के लिए ईंधन बन रहे हैं। अनुमान जताया कि सप्ताहभर तक कीमतों में तेजी जारी रहेगी। मार्च के अंत तक सोना 1.90 लाख प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव तीन लाख रुपये तक पहुंचने के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन

बीते छह दिनों में सराफा भाव
तिथि सोना (प्रति 10 ग्राम)  चांदी (प्रति किलो)
23 फरवरी 1,60,000 2,65,000
22 फरवरी 1,57,000 2,60,000
21 फरवरी 1,56,000 2,50,000
20 फरवरी 1,58,000   2,51,000
19 फरवरी 1,55,000   2,44,000
18 फरवरी   1,56,000 2,40,000
नोट : कीमतें बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार रुपये में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें