फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate: सहालग सीजन में सोना-चांदी के भाव गिरे, बरेली के सराफा बाजार में रौनक; जानें नई कीमतें

Tue, 14 Apr 2026 10:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सहालग सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट से बरेली के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को चांदी के भाव 2.42 लाख रुपये प्रति किलो थे, जो सोमवार को लुढ़ककर 2.38 लाख रुपये पर बिकी। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.52 लाख रुपये था, जो एक हजार रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये पर टिका। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, अब कीमत सामान्य होने पर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। बरेली के कारोबारियों के मुताबिक, पिछले माह युद्ध के दौरान कीमतों में गिरावट हुई थी लेकिन फिर बढ़ते गए। इधर सप्ताह भर में फिर से गिरावट जारी है। इससे सहालग सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


शनिवार को बरेली के सराफा बाजार में चांदी के भाव 2,42,500 रुपये प्रति किलो थे। जो सोमवार को 45 सौ रुपये लुढ़ककर 2.38 लाख पर बिकी। वहीं, सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.52 लाख रुपये था जो हजार रुपये गिरकर 1.51 लाख पर टिका। सहालग के दौरान गिरावट होना आयोजक के लिए राहत भरा भी है। क्योंकि बीते दिनों चांदी करीब चार लाख प्रति किलो और सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचने पर बाजार में भी सन्नाटा था। तब बड़ी तादाद में लोग बाजार में सिर्फ पूछताछ के लिए पहुंच रहे थे।

सराफा कारोबारी अंकुर शर्मा के मुताबिक अब कीमत सामान्य होने पर जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी हो रही है। बताया कि पिछले माह हुई गिरावट के दौरान पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते लोग गाढ़ी कमाई जरूरत के लिए रखे थे। जो अब स्थिति सामान्य देख बाजार आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल, बिछुआ, चांदी के कड़ा मंगलसूत्र, चेन की मांग ज्यादा
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, सहालग के लिहाज से सामान्य तौर पर चांदी के बिछुआ, पायल, करधन, कड़े की भी बिक्री हो रही है। सोने में अंगूठी, चेन, टीका की मांग ज्यादा है। चांदी के खरीदार 925 शुद्धता आंक रहे हैं। वहीं, जबकि सोने में 18 और 22 कैरट के गहनों की मांग अधिक है। इसमें भी हल्के वजन में भारी दिखने वाले गहने ज्यादा बिक रहे हैं।

बीते दिनों सोने-चांदी के भाव
तिथि चांदी प्रति किलो सोना प्रति 10 ग्राम
08 अप्रैल 2,44,000 1,53,700
09 अप्रैल 2,38,000 1,51,600
10 अप्रैल 2,42,800 1,52,400
11 अप्रैल 2,42,500 1,52,200
12 अप्रैल 2,42,200 1,52,200
13 अप्रैल 2,38,000 1,51,200
(नोट: भाव बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें