फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, अब नकद सौदा कर रहे सराफा कारोबारी

Sat, 07 Feb 2026 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी भाव बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। ऐसे में सराफा कारोबारी अब नकद कारोबार पर जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोने-चांदी के भावों में प्रतिदिन हजारों रुपये की गिरावट और उछाल के बीच अब सराफा कारोबारी नकद सौदा करने लगे हैं। उधारी के साथ ही गहनों की बुकिंग का दौर लगभग ठप हो चुका है। नगद भुगतान से कारोबार भले सुस्त है पर कारोबारी संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन


बरेली के सराफा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले वर्ष तक कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति के बावजूद आगामी दिनों में भुगतान की शर्तों पर कारोबार हो रहा था। हालांकि, नए साल की शुरुआत में कीमतें लुढ़कीं, फिर तेजी आई। अब फिर गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में आगामी दिनों के भाव पर भुगतान की गुंजाइश नहीं रही। 

बीते दिनों महज 48 घंटे में चांदी के भाव में एक लाख रुपये की गिरावट के बाद बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा, अब नकद सौदा हो रहा है। खरीदारी के दिन जो भाव है, उसी पर कारोबार कर रहे हैं। बुकिंग की स्थिति में कारोबारी उसी दिन गहने खरीदकर रख ले रहे हैं, ताकि बाद में नोकझोंक की स्थिति न रहे। शुक्रवार को चांदी प्रति किलो 15 हजार और सोना प्रति दस ग्राम 12 हजार सस्ते हुए हैं।

विज्ञापन

इस सप्ताह का सराफा भाव 
तिथि सोना     चांदी
छह फरवरी 1,58,000 2,45,000
पांच फरवरी       1,60,000     2,60,000
चार फरवरी       1,67,000 2,90,000
तीन फरवरी     1,59,000 2,66,000
दो फरवरी 1,51,000 2,45,000
एक फरवरी 1,62,000     2,85,000
31 जनवरी   1,70,000    3,10,000
30 जनवरी 1,90,000   3,95,000
(नोट: भाव सराफा एसोसिएशन के अनुसार)
विज्ञापन

कहां टिकेगा सोना और चांदी, अनुमान लगाना कठिन
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, भावों में गिरावट के बाद अब सोना और चांदी कहां टिकेंगे, इस पर चर्चाएं जारी हैं। पुराने सराफा कारोबारियों के अनुमान भी गलत साबित हो रहे हैं। कई वर्षों के रिकॉर्ड पर गौर करें तो बढ़त के सापेक्ष करीब 20 से 30 फीसदी की गिरावट का अनुमान होता है, लेकिन इस बार गिरावट 60 फीसदी तक जा पहुंची है।

दो-तीन घंटे में ही एमसीएक्स पर बदल जा रहे भाव
उप्र सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से भाव तय होते हैं। कारोबारी ग्राहकों की स्थिति को देखते हुए 24 घंटे में कीमतों में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन एमसीएक्स पर दो से तीन घंटे में ही उतार-चढ़ाव की स्थिति है। ऐसे में एक घंटे की देरी से नुकसान की आशंका रहती है। बुकिंग के सापेक्ष तत्काल उसी अनुपात में सोना-चांदी खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें