सोने के बिस्कुट की भी डिमांड
इस बार भी धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग है। कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए छूट और आकर्षक इनाम भी रखे हैं। वहीं, लोग सोने के बिस्कुट की भी बुकिंग करा रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने से चांदी की मांग बढ़ी है। मध्यमवर्गीय लोग चांदी के सिक्कों को अधिक पसंद कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सोने के दाम बढ़ने के साथ ही चांदी में भी मजबूती आई है। बृहस्पतिवार को सोना 1,32,000 हजार रुपये प्रति दस ग्राम, 1,80,000 रुपये प्रति किलो बिकी।
चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ी
मॉर्डन ज्वैलर्स के सुबोध अग्रवाल ने कहा कि सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों में इसकी खरीदारी का क्रेज बरकरार है। इस बार धनतेरस के लिए बड़ी संख्या में खरीदारों ने आभूषणों के साथ ही सिक्कों की बुकिंग करवाई है। मंगलम चेन ने कहा कि सोने के दाम बढ़ने का असर बाजार पर पड़ा है। चांदी के आभूषणों, सिक्कों और बर्तनों की मांग बढ़ गई है। इस बार भी बाजार में धनतेरस पर अच्छा काम होने की उम्मीद है।
मेगा ज्वैलर्स के ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के देखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। बाजार में ग्राहक भी पहुंचने लगा है। धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग ग्राहक करा रहा है। -कल्याण ज्वैलर्स के सुशील ने कहा कि दिवाली को देखते हुए तमाम रेंज बाजार में उतारी है। ग्राहक उन्हें पसंद कर रहा है। इसके कई रेंज त्योहार व सहालग के सीजन के लिए भी है।