फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोला गैंग ने बदायूं के लोगों से भी की ठगी, तीन और रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं जिले के लोगों की शिकायत पर गोला गैंग के खिलाफ प्रेमनगर थाने में न्यायालय के आदेश पर तीन नई रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। दो दिन पहले भी आरके गोला और उसके साथियों के खिलाफ तीन रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। गिरोह ने लोगों को रकम दोगुनी करने और संपत्ति दिलाने का झांसा देकर निवेश कराया था।
विज्ञापन




बदायूं के कछला निवासी नरेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2012 में आरके गोला समेत आठ लोग उनकी दुकान पर आए थे। इन लोगों ने आईसीएल म्युच्यूअल बेनिफिट्स कंपनी के बारे में बताया। नरेंद्र के परामर्श पर कमलेश देवी ने एक लाख रुपये, राजकुमार माहेश्वरी ने 36 हजार रुपये और प्रीति ने 8 हजार रुपये निवेश किए थे। निवेशकों को गांधी नगर स्थित कंपनी के दफ्तर बुलाकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। समय पूरा होने पर रुपये मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। कंपनी का मुख्य प्रबंध निदेशक आरके गोला पहले ही जेल जा चुका था। उसने कंपनी की संपत्ति ठिकाने लगाने के लिए अकील अहमद समेत पांच अन्य गुर्गों को लगाया था।



मुकदमे दर्ज कराने पर मिली धमकी

नरेंद्र सिंह के अनुसार, मुकदमे दर्ज कराने पर आरके गोला के गुर्गों ने उन्हें जान से मारने और शव कछला गंगा में बहाने की धमकी दी। 4 अक्तूबर को ओमवीर, दीपमाला, रुपेंद्र और मोहित ने उन्हें कछला चौराहे पर घेर लिया था।
विज्ञापन




नई कंपनी बनाकर फिर ठगी का जाल

पुलिस आईसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक आरके गोला और उसके भाई अवधेश गोला पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कस सकी। पुलिस केवल हिस्ट्रीशीट खोलने और गिरोह का पंजीकरण करने तक सीमित रही। अवधेश गोला आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इसका फायदा उठाकर आरके गोला ने नई फैमिली कंपनी लिमिटेड बनाकर फिर से निवेश कराना शुरू कर दिया। निवेशकों पर फैमिली कंपनी लिमिटेड में नया निवेश करने का दबाव बनाया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि नया निवेश करने पर ही भुगतान होगा। पुलिस अब इस नई कंपनी की जांच-पड़ताल कर रही है।
-
- आरके गोला व उसके गिरोह के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। जो भी नए मामले आ रहे हैं, दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें गिरफ्तारी लायक धारा होगी तो वह भी जरूर की जाएगी। साथ ही 107 बीएनएसएस के आधार पर गोला व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसमें संपत्ति जब्त कर पीड़ितों को मदद दिलाने का प्रावधान होता है। - चिराग जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें