फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रभु ने खाए माता शबरी के जूठे बेर

विज्ञापन
बहेडी। रामलीला मंच चलते दौरान लंका दहन होते हुए
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे में आयोजित रामलीला मंचन में राम सुग्रीव मित्रता, माता शबरी से मुलाकात, बाली वध, लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन किया गया। नाट्य मंचन में दिखाया गया कि माता शबरी रोज ही कुटिया की साफ सफाई कर दरवाजे पर फूल बिछाती थी। उन्हें पूरा भरोसा था कि प्रभु श्री राम एक दिन आकर उनकी कुटिया को जरूर धन्य करेंगे। सो जब प्रभु श्री राम, अनुज लखन लाल के साथ पहुंचते हैं तो आनंद से प्रसन्न माता घर में रखे बेर डलिया में ले आती हैं। चख-चख कर उन्हें बेर परोसती है। वात्सल्य के भूखे प्रभु सब कुछ जानकर भी बड़े चाव से बेर खाते हैं। इस दौरान मेला कमेटी के प्रमोद अग्रवाल, विवेक गर्ग, बिनोद दुबे, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें