फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियमित रूप से कराएं हीमोग्लोबिन की जांच, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक

Thu, 26 Mar 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएचसी सीबीगंज की चिकित्सा अधिकारी ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। 
विज्ञापन
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मैं अपराजिता हूं, न रुकूंगी मैं, न झुकूंगी मैं, अपनी सेहत का ध्यान रखूंगी, हर चुनौती से लड़ूंगी। मैं स्वस्थ नारी सशक्त नारी की मिसाल बनूंगी' ये पंक्तियां बरेली के सीएचसी सीबीगंज की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित अपने हीमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए, इससे हमारे भीतर कोई कमी पनप रही होती है तो समय से पता चलता है और सही तरह से इलाज संभव हो सकता है।

विज्ञापन


राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर दिन प्रति दिन की क्रियाओं के चलते ध्यान नहीं देती हैं। इससे समस्या बढ़ती चली जाती है। परिणामस्वरूप महिलाएं गंभीर रोगों से ग्रसित हो जाती हैं, जिसमें सबसे सामान्य है मासिक धर्म के दौरान हाइजीन न रखना। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सैनेटरी नैपकिन की जगह कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। इससे तेजी से संक्रमण फैलने का डर रहता है। 

उन्होंने पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) के लक्षण और उपाय की भी जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के बारे में बताया। इसके माध्यम से डॉक्टर ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई।कॉलेज से प्रधानाचार्य डॉ. नमिता वर्मा, नेहा श्रीवास्त, विनीता तिवारी व अन्य मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मधु गुप्ता ने सवालों के दिए जवाब
सवाल : महिलाओं में सफेद पानी का डिस्चार्ज होना क्या सामान्य है। - अनुष्का, छात्रा
जवाब: महिलाओं में बिना दुर्गंध के सफेद पानी का डिस्चार्ज होना सामान्य है, लेकिन अगर इसमें दुर्गंध है, या रंग पीला या हरा है तो अवश्य डॉक्टर को दिखाएं।

सवाल : मासिक धर्म के दौरान कैसे पता करें कि रक्तस्राव असामान्य हो रहा है। - अमृता, छात्रा
जवाब: यदि एक दिन में पांच से अधिक सैनेटरी नैपकिन इस्तेमाल हो रहे हैं तो यह चिंता का विषय हो सकता है, ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं।

सवाल : पीसीओडी के दौरान थकान होना, मासिक धर्मचक्र बाधित होने के अलावा और क्या लक्षण हैं। - शिक्षा, छात्रा
जवाब: पीसीओडी के लक्षणों में सबसे सामान्य लक्षणों में अत्याधिक बाल गिरना व वजन बढ़ना सबसे सामान्य है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें