फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं अव्यवस्थाओं से परेशान

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Girls hostel students troubled by chaos - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं अव्यवस्थाओं से इतनी परेशान हो गईं कि कुलपति को शिकायती पत्र देकर कह दिया कि अब कितनी बार शिकायत की जाए। कई बार शिकायत होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी आता है, हॉस्टल परिसर गंदा रहता है, रात में अस्पताल में जाने को गाड़ी की व्यवस्था नहीं, फर्नीचर दीमक खा चुका है। मच्छरों के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। छात्राओं ने पिछले शिकायती पत्रों का हवाला देते हुआ कहा कि और कितनी बार शिकायत की जाए समस्याओं के निस्तारण के लिए। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया छात्राओं की शिकायत आई है। हॉस्टल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए। वार्डेन डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव ने बताया की छात्राओं की शिकायतों को कुलसचिव को फारवर्ड कर दिया गया है। हास्टल में साफ सफाई की ज्यादा दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें