फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स और पीएचडी में आगे निकल गईं छात्राएं

Fri, 06 Oct 2017 02:25 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडल और उपाधि पाने के मामले में छात्राएं काफी आगे हैं। इस बार विभिन्न पाठ्यक्रम में इस बार 89 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे जिसमें छात्राओं की संख्या 64 है। छात्रों को पछाड़ छात्राएं 64 कोर्स में टॉपर्स बनी। 25 छात्र ही विभिन्न कोर्स में पहले स्थान पर पहुंच पाए। पीएचडी में भी यही स्थिति है, यह भी बाजी छात्राओं ने मारी है। इस बार कुल 129 पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएंगी जिसमें  छात्राओं की संख्या 69 है। कला संकाय में सबसे ज्यादा 40 छात्राओें को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. वंदना शर्मा को डी.लिट उपाधि
बरेली कॉलेज की डॉ. वंदना शर्मा को डी.लिट उपाधि प्रदान की जाएगी। उनको राजनीति विज्ञान में डी.लिट उपाधि प्रदान की जा रही है।

गोल्ड मेडल : 89
पीएचडी : 129
डी.लिट : 1
उपाधियां : 318

किस विषय में कितनी पीएचडी
संकाय    कुल    छात्र     छात्राएं 
कला     77      37       40
विज्ञान   22       9        13 
कॉमर्स   19       9        10
शिक्षा    3                     3 
अनप्रयुक्त विज्ञान 4   1        3
उन्नत सामाजिक विज्ञान 2   2  
शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान  1    1
प्रबंधन    1      1
कुल    129     60        69


किस विषय में कितनी उपाधि
एमसीए : 25
प्लांट साइंस :19
एनिमल साइंस : 14
अप्लाइड फिजिक्स : 19
अप्लाइड केमिस्ट्री : 21
अप्लाइड मैथ्स : 38
प्राचीन इतिहास : 13
अप्लाइड रिजनल इकनोमिक्स : 11
अप्लाइड इंग्लिश : 29
एमएसडब्ल्यू  : 34
एमए अप्लाइड फिलासफी एंड क्लीनिकल साइकोलॉजी : 5
एमबीए पार्ट टाइम : 3
एमबीए मार्केटिंग : 22
एमबीए सामान्य : 4
एलएलएम : 25
 
विद्यार्थियों को कार्यक्रम में 9 बजे पहुंचना होगा 
दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे ही कैंपस में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होकर 12.30  बजे तक चलेगा। मुख्य गेट से सिर्फ राज्यपाल का ही काफिला प्रवेश करेगा। अन्य लोगों की इंट्री गेट नंबर तीन डोहरा रोड से होगी। इस बार कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहा है। यहां प्रवेश स्टेडियम के पीछे के गेट से होगा।
विज्ञापन



दीक्षांत के दौरान होने वाले कार्यक्रम
10 से 10.15 बजे तक राज्यपाल द्वारा  पांचाल संग्रहालय के प्रेक्षागृह भवन का उद्घाटन
10.17 से 10.22 बजे पर शैक्षिक शोभायात्रा का आगमन 
10.24 से 10.29 बजे कुलगीत
10.37 बजे राज्यपाल द्वारा दीक्षांत के शुभारंभ का ऐलान होगा
11 से 11.39 बजे तक गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे
12 बजे राज्यपाल द्वारा वाई-फाई सेवा का उद्घाटन होगा
12.28 पर राज्यपाल दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा करेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें