फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी मना किया तो प्रेमिका ने लगाई फांसी, जानकारी मिलते ही प्रेमी ने भी खाया जहर

Sun, 16 Mar 2025 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली, जानकारी होने पर प्रेमी ने भी जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के थाना फरधान निवासी एक युवती के प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया, इस पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी ने भी घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। 

युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की सुबह फरधान थाना इलाके के एक गांव में 22 वर्षीय युवती से प्रेमी और उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात युवती को नागवार गुजरी। नाराज युवती ने गांव में एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब प्रेमी युवक को हुई तो उसने भी जहर का सेवन कर लिया। बताया जाता है कि शनिवार की रात को दोनों प्रेमियों के परिजनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें