फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी की जिद पर प्रेमी के घर के चौखट पर बैठी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तीन दिन से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका प्रेमी के घर के चौखट पर बैठी है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस किशोरी को थाने ले आई है, जबकि उसका प्रेमी मौके से भाग गया। किशोरी की मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रेमी पक्ष के लोग किशोरी को मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी का दूसरे गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके चलते प्रेमी और प्रेमिका ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। दोनों शीघ्र विवाह करना चाहते हैं, लेकिन किशोरी की मां ने बेटी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रेमिका तीन दिन पहले अपने प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद करने लगी।
किशोरी की मां की तहरीर मिलने पर पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई, लेकिन उसका प्रेमी नहीं मिला। प्रेमिका प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस मामले में इंस्पेक्टर अपराध आदेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें