फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका के पिता की हत्या

Sun, 28 Mar 2021 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाही

सार

  • शादी की बात करने गया था प्रेमिका के घर, कहासुनी के बीच सिर में मार दिया डंडा 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के लिए इनकार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव नरेली रसूलपुर में रहने वाले रामभरोसे की बेटी से गांव आनंदपुर निवासी श्रीपाल का प्रेमप्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे श्रीपाल शादी की बात करने रामभरोसे के घर गया था। उसने उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा तो रामभरोसे नाराज हो गए और उससे अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया। 

कहासुनी के बीच दोनों घर से बाहर निकल आए। इसी बीच श्रीपाल ने घर के पास पड़ा एक डंडा उठाकर रामभरोसे के सिर पर वार कर दिया। डंडा लगते ही रामभरोसे सड़क पर गिर गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामभरोसे के भतीजे चंद्रसेन ने श्रीपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें