फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी शादी तुड़वा दो': प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया दबाव, फिर हुआ ऐसा कांड, आफत में पड़ गई युवक की जान

Mon, 21 Aug 2023 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। युवती का रिश्ता टूटने पर घरवालों ने उसके प्रेमी पर हमला कर दिया। उसे पीटा। इससे आहत होकर प्रेमी ने जहर पी लिया। युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के परिजनों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


डोहरा गौंटिया निवासी नरेश शर्मा के मुताबिक उनके बेटे रवि का दूसरे गांव निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के पिता को प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। लड़की ने रवि पर दबाव बनाया कि वह किसी तरह उसकी शादी तुड़वा दे। रवि ने ऐसा करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

किसी अन्य युवक ने वायरल कर दी चैट 

इस बीच किसी अन्य युवक ने रवि और लड़की की चैट लड़का पक्ष को भेज दी, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। लड़की के पिता ने इसके पीछे रवि की हरकत मानी। उसने परिवार के लोगों के साथ नरेश शर्मा के घर पर हमला बोल दिया। रवि को जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने रवि की पिटाई कर दी। 

घटना से आहत रवि ने कीटनाशक दवा पी ली। बेहोशी की हालत में नरेश ने बेटे रवि को नरियावल के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इधर, रवि के पिता ने लड़की के घरवालों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें