शादी तय होने के बाद मिल रही धमकियों से तंग आकर थाना भीरा क्षेत्र के गांव दौलतापुर निवासी प्रधान मोहर सिंह की पुत्री कविता सिंह (22) ने 11 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शनिवार दोपहर लखनऊ में उपचार पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी मिली है कि मृतक युवती की शादी तय हो चुकी थी और 17 अप्रैल को बारात उसके घर आनी थी।