फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्राओं ने पुलिस से पूछे साइबर अपराध से बचने के उपाय

Sat, 07 Oct 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। मिशन एकेडमी स्कूल मंडनपुर की छात्राओं ने शुक्रवार को बहेड़ी थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से जाना। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के उपाय भी पूछे। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने शक्ति दीदी, एंटी रोमियो की जानकारी देने के साथ वुमन हेल्पलाइन नंबर 1090 और डायल 112 के बारे में बताया। कहा कि पुलिस आपकी मदद करने के लिए है। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को कॉल करें। आपकी हरसंभव मदद की जाएगी।
छात्राओं ने साइबर अपराध पर सवाल पूछे। सीओ ने बताया कि इन दिनों साइबर अपराध तेजी से बढ़ा है। सावधानी बरतकर ही साइबर अपराध का शिकार होने से बचा जा सकता है। कहा कि बैंक कभी भी आपको कॉल करके ओटीपी नहीं पूछता है। अगर आपके पास अनजान नंबर से ऐसी कोई कॉल आती है तो ओटीपी या बैंक संबंधी अन्य जानकारी न दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क पर महिला सिपाही ही शिकायत सुनती हैं। उन्होंने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण भी कराया। छात्राओं ने एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया जानने के बाद हवालात भी देखी। महिला दरोगा राजबाला ने सीसीटीएन कक्ष, अपराधिक रजिस्टर, मालखाने में रखे जाने असलहों, वायरलेस रूम के बारे में बताया। महिला सिपाही पूजा, दीपा चौधरी, पिंकी ने भी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के राजीव सक्सेना और रुचि मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें