फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने तस्वीर भेजकर परिवार से मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती

Thu, 08 Jan 2026 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली के नवाबगंज में एक छात्रा का अपहरण हो गया। वह बुधवार को कोचिंग गई थी। इसके बाद कमरे पर लौटकर नहीं आई। अपहरणकर्ता ने रात में छात्रा के पिता के व्हाट्सएप नंबर पर तस्वीर भेजी, जिसमें छात्रा के हाथ-पैर बंधे दिख रहे हैं। 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। शिकायत मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम छात्रा की तलाश में लगाई गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिर छात्रा मूल रूप से पीलीभीत जनपद की रहने वाली है। कस्बा नवाबगंज में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके पिता ने बताया कि बुधवार को बेटी कोचिंग गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि छात्रा रोज शाम को कोचिंग से लौटकर घर पर कॉल करती थी। बुधवार को उसकी कॉल नहीं आई और न ही उसका नंबर लगा। 

बदमाशों ने व्हाट्सएप पर भेजी छात्रा की तस्वीर 
छात्रा के पिता ने मकान मालिक से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि छात्रा कमरे पर नहीं है। इसके बाद परिजन नवाबगंज पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। छात्रा के पिता ने बताया कि रात में किसी ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे दिख रहे हैं। मैसेज में 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन


बेटी की तस्वीर देखकर पिता व अन्य परिजनों के होश उड़ गए। उनकी तहरीर पर नवाबगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पीलीभीत सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसएसपी बरेली से बात कर छात्रा की तलाश कराने को कहा। एसएसपी ने पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें