फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी छात्रा, बुरी तरह कुचला पैर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 02 Jan 2023 04:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

परिजनों ने छात्रा को शहर के मिनी बाईपास के निकट स्थित विपिन अस्पताल भर्ती कराया है। छात्रा के पैर का ऑपरेशन हो चुका है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय छात्रा आकांक्षा यादव फिसल कर गिर गई। उसका बाया पैर बुरी तरह से कुचल गया। आरपीएफ और जीआरपी ने छात्रा को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन


परिजनों ने छात्रा को शहर के मिनी बाईपास के निकट स्थित विपिन अस्पताल भर्ती कराया है। छात्रा के पैर का ऑपरेशन हो चुका है। छात्रा के तहेरे भाई प्रशांत यादव ने बताया कि वे जब तक पहुंचे तब तक छात्रा जिला अस्पताल पहुंच चुकी थी। जिला अस्पताल में उन्हें बताया गया कि ट्रेन चल गई थी, छात्रा की सहेली चढ़ चुकी थी और जब आकांक्षा ट्रेन में चढ़ रही थी तभी चढ़ते समय पैर फिसल गया। इससे हादसा हुआ। उसके साथ में साक्षी भी थी। साक्षी गुरुग्राम चली गई है। प्रशांत यादव ने बताया कि आकांक्षा यादव गुरुग्राम से एमबीए कर रही थी और उसका यह आखिरी सेमेस्टर था। वह अपने घर 29 दिसंबर को आई थी और वापस गुरुग्राम जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें