फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला गई काजल: इंटर में फेल होने का गम नहीं झेल पाई छात्रा, फांसी लगाकर दे दी जान; परिजनों का हाल-बेहाल

Wed, 26 Apr 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी छात्रा काजल ने मंगलवार शाम घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह देवरनिया के शेरिया इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी और फेल हो गई थी।
विज्ञापन
काजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी काजल ने मंगलवार शाम घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह देवरनिया के शेरिया इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी और फेल हो गई थी।

विज्ञापन


बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के टाह प्यारी नवादा गांव की रहने वाली काजल (19) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर फंदे से लटककर जान दे दी। काजल के माता-पिता ऊधमसिंह नगर में रहते हैं। वह गांव में अपने ताऊ के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी।

मां के साथ रहती थी घर पर 

टाह प्यारी नवादा गांव के हरीश कुमार ऊधमसिंह नगर में निजी मिल में मजदूरी करते हैं। पत्नी रेशमवती और बेटा उनके साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी काजल और एक छोटी बेटी गांव में ही ताऊ के पास रहती थीं। 

विज्ञापन

काजल देवरनिया के शेरिया इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार को वह गांव के ही एक साइबर कैफे में परीक्षा परिणाम देखने गई थी। तीन विषयों में फेल होने पर वह मायूस होकर घर पहुंची। कुछ देर गुमसुम बैठी रहने के बाद बाद वह कमरे में चली गई।

अंदर से बंद किया कमरे का दरवाजा 

परिजन भी दूसरे कामों में व्यस्त हो गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें