काजल देवरनिया के शेरिया इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार को वह गांव के ही एक साइबर कैफे में परीक्षा परिणाम देखने गई थी। तीन विषयों में फेल होने पर वह मायूस होकर घर पहुंची। कुछ देर गुमसुम बैठी रहने के बाद बाद वह कमरे में चली गई।
अंदर से बंद किया कमरे का दरवाजा
परिजन भी दूसरे कामों में व्यस्त हो गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।