फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोचिंग में दोस्ती और फिर प्यार, अब निकाह करने के लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती

Tue, 22 Aug 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने प्रेमी से निकाह करने के लिए उसके घर पहुंच गई। प्रेमी युगल फरार हो गए। हालांकि बाद में दोनों के परिजनों ने उनका निकाह करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। प्रेमिका की जिद को देखते हुए दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन


कोचिंग जाने के दौरान युवक-युवती करीब आए थे। प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती की शादी तय करा दी। मंगेतर ने उसे मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था। मोबाइल फोन के जरिये युवती अपने प्रेमी से बात करती थी। तीन दिन पहले वह घर से बिना बताए फरार हो गई। 

काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। प्रेमी को फोन करने पर उसने युवती के साथ होने की जानकारी दी। इस पर परिजन बताए गए पते पर पहुंचे। वहां भी युवती से प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


 काफी समझाने के बाद भी वह घर जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद परिजन लौट गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि रविवार देर रात दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें