बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र से तलाकशुदा युवती छोटी बहन से विवाद के बाद घर से लापता हो गई है। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
चक महमूद निवासी मुनीश गुप्ता ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी गुड्डी तलाक के बाद मायके में रह रही है। 23 नवंबर को गुड्डी का छोटी बहन से मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद ही वह घर से निकल गई। गुड्डी का तीन वर्षीय बेटा भी है। मां के न आने पर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। मुनीश ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस उनकी बेटी की तलाश में रूचि नहीं ले रही है। जिस दरोगा को तलाश की जिम्मेदारी मिली है वह अवकाश पर चले गए। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। ब्यूरो