फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसा व्यापारी नेता: लड़की ने की वीडियो कॉल, फोन उठते ही उतारने लगी कपड़े, घिनौनी हरकत यहीं नहीं रुकी

Sat, 09 Jul 2022 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।

सार

व्यापारी नेता का दावा है कि लड़की ने उसे जो अश्लील वीडियो भेजा है वह एडिट किया गया है। उसे बदनाम करने के लिए फोटो को एडिट किया गया है, जबकि चेहरा उन्हीं का है। वीडियो देखने से भी यह साफ पता चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर का एक व्यापारी नेता हनीट्रैप का शिकार हुआ है। व्यापारी नेता का आरोप है कि उसे किसी युवती ने वीडियो कॉल की। फोन उठाते ही युवती अपने कपड़े उतारने लगी। बाद में उससे पांच लाख रुपये देने की मांग की गई। रुपये न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। व्यापारी नेता ने शनिवार को एसपी क्राइम से इस संबंध में शिकायत की है।

विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी नेता का कहना है बीती 7 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल उठाते ही दूसरी तरफ से कॉल करने वाली लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। व्यापारी नेता ने इसका विरोध किया। दूसरी तरफ लड़की अश्लील हरकतें करती रही। व्यापारी नेता ने फोन काट दिया।

इसके ठीक दो मिनट के बाद उनके पास एक वीडियो आया। इसमें व्यापारी नेता का चेहरा दिख रहा था साथ ही लड़की की न्यूड फोटो थी। व्यापारी नेता से रुपयों की मांग की गई। इसके बाद व्यापारी नेता के पास व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उनसे पांच लाख रुपये की मांग की जाती है। इस पर व्यापारी नेता की लड़की से काफी बहस होती है।

 

व्यापारी नेता ने बताया कि आठ जुलाई को उनके पास एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय सिंह बताते हुए कहा कि वह पत्रकार है। अगर, रुपये नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब पर डालकर वायरल कर देगा। बकौल व्यापारी नेता उन्होंने फोन करने वाले युवक को जमकर हड़काया व रैकेट का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी ऑफिस जाकर एसपी क्राइम मुकेश कुमार से शिकायत की। एसपी क्राइम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन

16 जून से लड़की कर रही थी फोन पर संपर्क
व्यापारी नेता को फंसाने के लिए लड़की 16 जून से व्हाट्सएप पर मैसेज कर रही थी। तब व्यापारी नेता ने फोन पर पूछा भी था कि क्या वह उसे जानती है। लड़की ने मना कर दिया था। कहा कि बातचीत करके ही तो जान पहचान होगी। फोन करके व व्हाट्सएप चैटिंग कर धीरे-धीरे लड़की ने व्यापारी नेता को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें