फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में बच्ची की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सड़क हादसे में सोमवार को दिन में फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर धर्मेंद्र गैस गोदाम के पास आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भुता निवासी धीरेंद्र अपनी भतीजी छह वर्षीय आरोही को लेकर रविवार को फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव जेड में अपनी बहन के घर गए थे। सोमवार को वह भतीजी को लेकर वहां से अपने घर भुता बाइक से जा रहे थे। धर्मेंद्र गैस गोदाम के पास सामने से आ रही बाइक सवार की धीरेंद्र की बाइक में टक्कर हो गई। इसमें धीरेंद्र की भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि हादसे में बच्ची की मौत हुई है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सरसवा का था निवासी, हादसे के बाद चालक भाग गया
फरीदपुर। कस्बे में राधेलाल शुगर मिल के पास सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी रोहित शर्मा (55) अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी तेज गति व लापरवाही से चला रहे कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम भी लगा। इससे कई रोडवेज बसों को दूसरे मार्गों से गुजरना पड़ा। संवाद
विज्ञापन


रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
ट्रेन से गिरने की आशंका, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने सूचना दी कि शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक व्यक्ति का शव डाउन लाइन के किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक डायरी मिली। इसमें कई मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। उन नंबरों पर फोन करने पर एक व्यक्ति से बात हुई जो कि खुद को युवक का पिता बद्रीप्रसाद बता रहा था। पुलिस से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनिल चंडीगढ़ से खगरिया-सहरसा ट्रेन से जा रहा था। उसके अन्य साथी ने भी फोन से उनको जानकारी दी है कि उनका बेटा बरेली के आसपास ट्रेन से गिर गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी शत प्रतिशत यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृतक अनिल ही है। क्योंकि उसके पिता बद्रीनाथ के पास कोई एंड्राइड फोन नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि बद्रीनाथ के बरेली पहुंचने के बाद ही शव की शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें