फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार से बच्ची को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छोटी दिवाली की शाम अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने कुचल दिया। सड़क पर कार दौड़ा रहे पड़ोसी का रिश्तेदार फरार हो गया। परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम बीडीए कॉलोनी मठ कमल नैनपुर रोड निवासी आरोही (11) पुत्री शिवा वाल्मीकि अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी का रिश्तेदार अपनी नई कार लेकर आ गया। इससे टक्कर लगकर आरोही घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। कर्मचारी नगर चौकी पुलिस को परिवार के लोगों ने तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें