फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौसी के घर पर जा रही युवती से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मौसी के घर जा रही युवती को रास्ते से पकड़कर सिमरा बोरीपुर निवासी आरोपी जंगल में ले गया। युवती को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म किया। वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता को बचाया। मौसी के घर पहुंची युवती ने घटना के बारे में बताया। पिता ने फरीदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती टेंपो में बैठकर फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर जा रही थी। युवती सिमरा बोरीपुर गांव की पुलिया के पास उतर गई। नहर वाले रास्ते पर पैदल जा रही थी। सिमरा बोरीपुर गांव निवासी आरोपी संजीव ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे खींचकर गोशाला के पास जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने युवती के कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम। पीड़िता की चीज पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवती को बचाया। मौसी के घर पहुंची पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें