फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती करने के लिए छात्रा पर बनाया दबाव, हो गया हंगामा

Tue, 05 Sep 2023 12:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब दो छात्राएं और एक युवक आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि एक छात्रा दूसरी छात्रा पर युवक से दोस्ती करने का दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक लड़की ने छात्रा पर दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती करने का दबाव बनाया। छात्रा ने इनकार किया तो दोनों में बहस होने लगी। इसे लेकर रेलवे स्टेशन के पास हंगामा हो गया। वहां मौजूद कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


भोजीपुरा कस्बा के एक कॉलेज की छात्रा सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी। इसी दौरान उसके साथ पढ़ने वाली दूसरे समुदाय की युवती अपने एक परिचित युवक के साथ वहां आ गई। युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय के हैं। आरोप है कि वह छात्रा पर साथी युवक से दोस्ती करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। हंगामा होता देख वहां भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: 17 बीघा में बसाई जा रहीं तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छात्रा ने मामले की जानकारी लोगों को दी। इस पर वहां हंगामा होने लगा। लोगों ने आरोपी छात्रा और युवक को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह फरार हो गए। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा नीरज कुमार मलिक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। अब तक पीड़ित छात्रा या उसके परिजनों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें