फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। गांव दमखोदा में पुल के पास ढुडनियां नदी में डूबकर एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तमाम प्रयास के बाद उसके शव को नदी से शनिवार शाम निकाला जा सका।
विज्ञापन

रिछा-जहानाबाद रोड किनारे स्थित गांव दमखोदा में आबादी से सटी ढुडनियां नदी बह रही है। यहीं पर दमखोदा में रिछा-जहानाबाद रोड पर दमखोदा पुल भी बना हुआ है। रजात हुसैन की दस वर्षीय बेटी शबानूर शनिवार शाम अन्य बच्चों के साथ पुल के पास नदी किनारे खेलने गई थी। बताते हैं कि पैर फिसलने से बच्ची नदी में गिरकर डूब गई। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने घर आकार खबर की तो बच्ची के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्ची की तलाश शुरू की तो काफी दूर जाकर नदी से बच्ची के शव को निकाला गया।
विज्ञापन

सूचना पर रिछा चौकी इंचार्ज श्रीषचन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें