फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार ग्रामीण की पिकअप की टक्कर से मौत

विज्ञापन
मृतक रुक्म सिंह
विज्ञापन
भुता। भुता-बरेली मार्ग पर ग्राम रजपुरी नवादा के पास बाइक सवार का पिकअप से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम कमुआ निवासी 50 वर्षीय रुकुम सिंह किसान थे। वह बाइक से भुता से किसी काम को करके घर लौट रहे थे। उसी समय भुता-बरेली मार्ग पर ग्राम राजपुरी नवादा के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक सवार रुकुम सिंह को टक्कर लग गइ। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए बरेली भेजा। अचानक हुई मौत पर घर परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। रुकुम के परिवार में दो बेटा और दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें