नवाबगंज। सोशल मीडिया पर युवती ने युवक को अपने प्रेमजाल में फंसा कर अपने घर बुला लिया। युवती ने युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना ली। बाद में युवती ने युवक को ब्लैकमेल करते हुए अपने खाते में साठ हजार रुपये डलवा लिए। अब युवती युवक को ब्लैकमेल करते हुए और रुपये की मांग कर रही है। इस मामले को लेकर युवक ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गुजरात में ट्रक मैकेनिक का काम करता है। युवक का आरोप है कि जनपद गाजीपुर की एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। बाद में युवती ने प्रेमी को मिलने को गाजीपुर बुलाया। युवती के बुलाने पर युवक गुजरात से गाजीपुर पहुंच गया।
आरोप है कि युवती ने एक कमरे में युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना ली। बाद मेंं युवती ने युवक को ब्लैकमेल करते हुए साठ हजार रुपये ले लिए। युवक से रुपये लेने के बाद युवती ने वीडियो डिलीट नहीं की। अब युवती युवक को ब्लैकमेल कर और रुपये की डिमांड कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद