फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में वारदात: युवती को कार से अगवा कर ले गए, युवक ने किया दुष्कर्म, साथियों ने छेड़खानी

Tue, 10 Nov 2026 12:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। उसके साथियों ने युवती से छेड़खानी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का घर से अपहरण कर तीन युवक कार में डाल ले गए। इनमें से एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसके बाद पीड़िता को निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे पर छोड़ दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता के पिता ने हाफिजगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुख्य आरोपी जगमोहन इज्जतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि रात में वह कार में अपने दो साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा। वहां उनकी 18 साल की बेटी घर में अकेली मिली। उसको जबरन कार में खींच लिया और अगवा कर ले गए। आरोपी उसे निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास ले गए। 

पुलिस ने दी परिजनों को सूचना 
जगमोहन ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों साथियों ने भी अश्लीलता की। वे पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की नजर उनकी बेटी पर पड़ी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म के संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें