फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आ गए गर्डर, अब जल्द शुरू होगा पुलों को जोड़ने का काम

Thu, 04 Jul 2024 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के गर्डर आ गए हैं। जल्द ही इनको पुल पर चढ़ाया जाएगा। बता दें कि गर्डर के अभाव से दो महीने से काम रुका हुआ था।
विज्ञापन

अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए पुलिस लाइन की तरफ से पुल (ओवरब्रिज) बनाया जा रहा है। पुल के दोनों तरफ पिलर बनाए गए हैं। दो महीने पहले पिलर बनाने का काम पूरा हो गया था। इस पर छह गर्डर रखे जाने हैं। घुमावदार गर्डर बनवाने में ज्यादा समय लग गया। अब हरियाणा से एक-एक करके गर्डर भेजे जा रहे हैं। अब तक दो गर्डर आ चुके हैं। तीसरा गर्डर बृहस्पतिवार को आ जाएगा। शेष तीन गर्डर भी एक सप्ताह के अंदर आ जाएंगे। सेतु निगम के अधिकारी अगस्त तक निर्माण पूरा करने का दावा कर रहे थे पर गर्डर देर से पहुंचने की वजह से इसमें कुछ देरी हो सकती है।

गर्डर आने शुरू हो गए हैं। जल्द गर्डर डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि अगस्त तक काम पूरा हो जाए। - अरुण गुप्ता, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें