फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपुला-अटल सेतु के बीच बन रहे पुल पर रखे गए गर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अटल-चौपुला सेतु के बीच बन रहे पुल पर गर्डर रखने का काम शनिवार को पूरा हो गया। अब वेल्डिंग का काम चल रहा है। जिम्मेदार अगस्त तक पुल तैयार होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले अटल-चौपुला पुल को जोड़ने का काम शुरू हुआ था। पुलिस लाइन का मंदिर व चौपुला की चर्चित पीलीकोठी के बीच से होकर पुल को निकाला गया है। तमाम अड़चनों को दूर करते हुए सेतु निगम ने काम शुरू कराया। पिलर बनने के बाद अब हाइड्रोलिक मशीन से गर्डर रखने का काम भी पूरा हो गया। अब इस पर सड़क का निर्माण होना है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण गुप्ता का कहना है कि इस माह के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें