फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर से दिनभर गुजरे कांवड़ियों के जत्थे, जगह-जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर से कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने के कारण शनिवार को दिनभर अलग-अलग इलाकों में जाम की समस्या रही। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयारी की थी। बरेली-दिल्ली और बरेली-बदायूं रूट पर यातायात डायवर्ट रहा। इससे भी लोगों को कठिनाई हुई। रविवार को कांवड़ियों का दबाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन

चौपुला, बदायूं रोड, पीलीभीत रोड, बीसलपुर रोड आदि स्थानों से कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने के दौरान ट्रैफिक को रोकने से जाम की समस्या पैदा हुई। बरेली-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों को झुमका चौराहे से आगे नहीं जाने दिया गया। बदायूं रोड के वाहनों को रामगंगा से अलीगंज-रिसौली होते हुए बदायूं की ओर पास किया गया। इन रूटों पर सोमवार दोपहर तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
समस्या बन रहा अतिक्रमण
कांवड़ियों की राह में अतिक्रमण भी समस्या बन रहा है। सेटेलाइट बस अड्डा, मालियों की पुलिया के पास सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण कांवड़ियों के बड़े जत्थों को गुजरने में समस्या हुई। शनिवार सुबह ईसाइयों की पुलिया के पास जाम लगा तो एसपी ट्रैफिक शिवराज को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

संडे बाजार से हो सकती है समस्या
हर रविवार मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिस तक संडे बाजार लगता है। सामान्य दिनों में भी यहां रोड पर जाम लगता है। बीसलपुर, बिलसंडा, पीलीभीत, नवाबगंज के कांवड़ियों के जत्थों का यही रूट है। ऐसे में संडे बाजार के दौरान यहां समस्या हो सकती है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने दवा किया है कि रविवार को अस्थायी दुकानों को नहीं लगने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें