Giants will play the last stakes win votes
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली। दूसरे चरण के मतदान के आखिरी पड़ाव पर सोमवार को बराली मंडल में एक साथ कई दिग्गज गरजेंगे। प्रधानमंत्री बदायूं में सभा कर चुके सोमवार को खीरी में बोलेंगे और बरेली में योगी आदित्य नाथ और अमित शाह मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री को पांच सभाएं बदायूं में हैं और राहुल गठबंधन की तरफ से बरेली में ताल ठोकेंगे। कांग्रेसी आखिरी वक्त तक इस सभा में सीए को लाने की जुगत में रहे।
प्रत्येक विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण के साथ सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को फरीदपुर और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को महानगर में बुलाकर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। बसपा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शहर और सपा से सीएम अखिलेश यादव फरीदपुर और देवरनियां आकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना चुके। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के पक्ष में राहुल गांधी की सभा कराने की तैयारी में जुटी है। सीएम अखिलेश यादव के साथ उनकी ज्वाइंट सभा कराने की कोशिशें भी चल रही हैं। हालांकि सीएम अखिलेश यादव का प्रोग्राम पार्टी को देर शाम तक नहीं मिला था।
बरेली की नौ सीटों पर कहीं बहुसंख्यक तो कहीं अल्पसंख्यक के नाम पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश चल रही है। भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ की की ऐन वक्त पर चुनावी सभा के अलग से निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद की चुनावी सभाएं भी हो चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फरीदपुर में गरजेंगे। राहुल अखिलेश की संयुक्त सभा पर भी सबकी निगाहें हैं।