फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कबड्डी अंडर-14 वर्ग में जीजीआईसी विजेता

Wed, 30 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच विद्यालयों की टीमों ने तीन आयु वर्गों में हिस्सा लिया। कबड्डी के अंडर-14 में जीजीआईसी विजेता बना।
विज्ञापन

इसमें जीजीआईसी, हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज, आदर्श निकेतन अटामांडा, आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज, गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज की छात्राएं अंडर 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में शामिल थीं। 14 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। हवलदार अब्दुल हमीद, वाहनपुर ने इस वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में हवलदार अब्दुल हमीद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। इसी क्रम में, 19 वर्ष आयु वर्ग में भी हवलदार अब्दुल हमीद ने पहला स्थान जीता। आदर्श निकेतन अटा माडा ने इस वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू सक्सेना, डॉ. श्वेता शर्मा, एकता शर्मा, नेहा चौहान व अन्य उपस्थित रहे। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका मधु मौर्य ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता के बाद जनपदीय टीम का चयन किया गया। चयनित टीम अब आगामी आठ अक्तूबर को शाहजहांपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें