फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराएं, नेपियर घास और चारा उगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्किट हाउस में शुक्रवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने डीएम, एसएसपी और पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराने, गोवंशों के लिए नेपियर घास और हरा चारा उगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने चारागाह की कई भूमि को कब्जा मुक्त कराने और नेपियर घास, चारा उगाने का कार्य शुरू किए जाने के बारे में बताया। मंत्री ने बीडीओ को राज्य वित्त आयोग से मिले 90 लाख के बजट से गायों के लिए हरा चारा, भूसा खरीदने का सुझाव दिया। गोशालाओं का निर्माण तेजी से पूरा कराने और अड़चनों का प्रभावी निस्तारण, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल तक पहुंचाने को कहा। बीएल एग्रो इंडस्ट्री की ओर से गाय में भ्रूण प्रत्यारोपित कर दूध उत्पादकता बढ़ाने की कवायद आईवीआरआई और ब्राजील के वैज्ञानिकों के शुरू होने की बात कही। एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान को थाने में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, कोई बेगुनाह न फंसे इसका ध्यान भी रखा जाए। कानून व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए।
अवैध मदरसों को ध्वस्त कराने के बाद जमीन पर आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए योजना संचालन का सुझाव दिया। बैठक में अपर निदेशक पशुपालन डॉ. ललित वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मेघ श्याम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें