फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पॉश इलाकों में चार घंटे तक कटौती

Sat, 05 Aug 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बूंदाबांदी के बीच लोकल फाल्ट और केबल जलने से बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में चार घंटे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इधर, स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते भी अलग-अलग इलाकों में तीन घंटे तक कटौती की गई। शहर के कई पॉश इलाकों के लोगों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इसके चलते 50 हजार से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे केबल जलने के कारण गोल्डन ग्रीन पार्क कॉलोनी में आपूर्ति ठप हो गई। इससे कॉलोनी समेत आसपास के इलाके में पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। तड़के तीन बजे के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। चार घंटे की बिजली कटौती के दौरान करीब पांच हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किला क्षेत्र के छोटी बमनपुरी में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से शाम छह बजे तक इलाके की आपूर्ति ठप रही। यहां भी करीब आठ हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किला क्षेत्र के ही सम्राट अशोक नगर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दोपहर करीब 2:30 बजे फुंक गया। इससे शाम 5:30 बजे तक इलाके में आपूर्ति ठप रही।
डेलापीर उपकेंद्र के पंचशील के पास केबल जलने के कारण साईं रेजीडेंसी, पंचशील अपार्टमेंट, सैदपुर हॉकिंस, नवादा शेखान में दो से तीन घ्ंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इधर, शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों के बीच याम गंज मंडी, सिंधु नगर, राम वाटिका, शहाजहांपर रोड, आजाद नगर, कटरा चांद खां,उद्यान से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान से पटेल चौक, फील्ड हाॅस्टल, भटनागर कॉलोनी, हेड पोस्ट ऑफिस और सर्किट हाउस क्षेत्र, मालियों की पुलिया, सेमल खेड़ा, सूफी टोला इलाकों में तीन घंटे तक कटौती की गई। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट और केबल जलने के कारण समस्या रही। समय रहते इसे दूर कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें