फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्विसिंग के इंतजार में धूल फांक रहे जेनरेटर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में झाड़ियों में पड़े जेनरेटर सर्विसिंग के अभाव में धूल फांक रहे हैं। दूसरी ओर बिजली जाने पर चिकित्सक अंधेरे में मरीजों का उपचार करने के लिए विवश हैं। प्रभारी सीएमएस ने उच्चाधिकारियों से जेनरेटर सर्विसिंग के लिए कहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान तीन सौ बेड अस्पताल का संचालन शुरू हुआ। राजकीय निर्माण निगम की ओर से बिजली गुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 320 केवीए और 230 केवीए के जेनरेटर लगाए गए। खामी आने पर तत्कालीन प्रभारी सीएमएस ने निर्माण निगम को पत्र भेजकर जेनरेटर दुरुस्त कराने के लिए कहा था।
जेनरेटर दुरुस्त किए जाने के बाद निर्माण निगम ने इसकी सर्विसिंग का सुझाव दिया। तीन साल बीतने के बाद भी इसकी सर्विसिंग नहीं हुई है। बताते हैं कि कोरोना संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती होते थे। कोरोना थमने के बाद मरीज भर्ती नहीं हुए। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी होती है। लिहाजा, अफसरों ने जेनरेटर दुरुस्त कराने की सुध न ली।
विज्ञापन


एक्सरे, पैथोलॉजी का संचालन होता है प्रभावित
बिजली जाने पर जेनरेटर का संचालन नहीं होता। इससे एक्सरे और पैथोलॉजी के उपकरण ठप हो जाते हैं। मरीजों को बिजली आने तक इंतजार करना पड़ता है। प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतेजार हुसैन के मुताबिक जेनरेटर ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया है। सर्विसिंग होते ही जरूरत पर संचालन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें