आंवला। एक दिन की वार्डन बनी गीतिका-संवाद
आंवला। मनौना रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में मिशन शक्ति के तहत कक्षा आठवीं की बालिका कु. गीतिका को एक दिन का वार्डन बनाया गया। इस दौरान वह काफी उत्साहित रही। गीतिका ने काफी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। विद्यालय से वार्डन सुशोभिता पाठक व अन्य स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बालिकाओं का मनोबल बढ़ता है। उनमें जिम्मेदारियों का भाव पैदा होता है। बाद में स्कूली बच्चों को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर विजिट कराई गई। वहां पर बालिकाओं ने बैंक के कामकाज को नजदीक से देखा। संवाद