फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंशी बजा गयो श्याम रसीलो....

Mon, 28 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हाोली ‌िममिलन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र में रविवार को पहाड़ की होली में हर कोई सराबोर हो गया। होली के गीतों ने ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद होरियारों के साथ-साथ दर्शक भी थिरकने लगे। 
विज्ञापन

मौका था पर्वतीय समाज की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का। नैनीताल से आए लोक गायक पूरन सिंह दानू, जगदीश आर्या, आनंद शर्मा के गीतों ने कुमाऊं और गढ़वाल की रंगीली संस्कृति के दर्शन कराए। श्याम राधा संग खेले होली, ऐसी होली हो रही ब्रज में...., रंग गयो, रंग गयो, रंग गयो  रे, बंशी बजा गयो श्याम रसीलो.... ने तो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम विनोद कुमार के निर्देशन में पेश किया गया।  प्रस्तुति में दिनेश कुमार, अजय कुमार, राकेश चंद्र, राजेश कमल, नीरज, सतीश, ममता, रीना, बबली, पूनम व सरोज हर्ष का सहयोग रहा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र पांडेय, कुंवर सिंह बिष्ट, कुंवर पाल सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र मिश्रा, डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र पंत, जीत सिंह बोहरा आदि शामिल रहे। संचालन भुवन चंद्र पांडेय और माधवानंद तिवारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें