फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार-बाइक और नकदी दी, फिर भी ससुरालवाले मांग रहे 35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवाहिता के परिजनों ने दूल्हे को कार, बाइक और कई लाख रुपये दिए। इसके बाद भी पति और ससुराल वाले दहेज में 35 लाख रुपये मांगने लगे। कैंट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास निवासी ज्योति ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि 2023 में उसका विवाह लाल फाटक निवासी अर्जुन से हुआ था। पिता ने अर्जुन को उपहार में बाइक, कार, 2,51,000 रुपये व जेवर दिए थे। इसके बाद भी पति अर्जुन, सास पुष्पा, ससुर प्रदीप, जेठ नरेंद्र, सुरेंद्र, जेठानी मनु और वर्षा दहेज के सामान से संतुष्ट नहीं थे।
ज्योति पर मायके से प्लॉट खरीदने के लिए 35 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। ज्योति जब मायके आती थी तो अर्जुन धमकी भरे मेसेज करता था। एक अक्तूबर को अर्जुन ने 35 लाख रुपये लाने के लिए कहा। असमर्थता जताने पर अर्जुन और सभी ससुरालियों ने ज्योति की पिटाई कर दी। सूचना पाकर ज्योति के पिता बमुश्किल बचाकर घर लाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें