फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10:30 बजे मेयर पद की शपथ लेंगे गौतम

Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
बरेली। - फोटो : बरेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयर उमेश गौतम मंगलवार सुबह 10:30 बजे बरेली क्लब ग्राउंड में आयोजित समारोह में मेयर पद की शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। आयोजन को लेकर देर रात तक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। समारोह के लिए बरेली क्लब मैदान पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर बीस और दोनों ओर बने छोटे मंचों पर 40-40 पार्षद बैठेंगे। कार्यक्रम स्थल को भगवा और सफेद रंग के पर्दों से सजाया गया है।
मंगलवार दोपहर डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह भी कार्यक्रम की तैयारियां देखने बरेली क्लब ग्राउंड पहुंचे। मेयर उमेश गौतम भी दिन में तीन बार वहां पहुंचे। उनके साथ महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया, मोहित कपूर, मनोज यादव भी थे। इसके अलावा नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार सुबह देखने में आया कि मुख्य मंच कुछ तिरछा बना है, इस पर उसे दोबारा बनवाया गया।
विज्ञापन

मुख्य मंच पर यह रहेंगे मौजूद
मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के अलावा सभी विधायक, नगर निगम चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारी, महानगर अध्यक्ष, कमिश्नर और नगर आयुक्त।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम 10:05 पर पहुंचेंगे
मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से सुबह 10:05 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे और अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक करेंगे। इसके बाद बरेली क्लब ग्राउंड पहुंचकर शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। डिप्टी सीएम 11:25 बजे पुलिस लाइन से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें