फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के बारे में सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की स्वतंत्रता देने की बात कही है। दरअसल, अल्पसंख्यक समाज को गो मांस पसंद है पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम गो माता की रक्षा के लिए जान भी देंगे। गोकशी तो दूर की बात, प्रदेश में कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में फरीदपुर कस्बे में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के महाराज दिलीप ने गो माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था। ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है। पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए ही नहीं। जब रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बन गया तो कहते हैं राम सबके हैं। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे ही चुनाव के समय आप इनके माई-बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानेंगे भी नहीं। सपा, बसपा और कांग्रेस का काम झूठ बोलना है।
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्ठी है। उसने इस भट्ठी को सुलगाया है और आज वही इसमें जल रहा है। पाकिस्तान कांग्रेस के लोगों की तारीफ कर रहा है। पुलवामा में जवानाें की शहादत पर खुशी मनाने वाले लोग कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वे राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण में आपको मतदान करना है। हर भारतवासी के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। अगर सरकार गलत काम करती है तो उसे सत्ता से हटाने की ताकत जनता के पास है। कोई अच्छा काम करता है तो उसे सत्ता सौंपने का काम भी जनता करती है। इसलिए इसमें भागीदार बनना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें