फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक लगातार खुलेंगी गैस एजेंसियां

Sat, 20 Dec 2014 10:16 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू रसोई गैस पर दिया जा रहा अनुदान सीधे खाते में पहुंचाने की योजना ‘पहल’ के तहत उपभोक्ताओं के आवेदन जमा करने के लिए गैस एजेंसियां अब सातों दिन खुलेंगी। शनिवार को डीएम ने यह निर्देश दिया ताकि 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं के आवेदन जमा हो जाएं।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार के निर्देश पर शनिवार को पेट्रोलियम कंपनी, आधार और बैंक अफसरों और गैस एजेंसी मालिकों की कलेक्ट्रेट में संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने इस बैठक में निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से सभी उपभोक्ताओं के फार्म जमा करा लिए जाएं। कुछ एजेंसियों पर ग्राहकों को परेशान किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि तमाम लोगों के आधार कार्ड बन गए हैं लेकिन मिल नहीं पा रहे हैं। इसी तरह नए बैंक खाते खुलवाने के बाद भी पासबुक नहीं मिली है। इससे हजारों लोग प्रभावित हैं।

अब सिर्फ एक फार्म भरें
एडीएम ने कहा कि गैस सब्सिडी पाने के लिए अब सिर्फ एक ही फार्म भरना है। अब तक दो फार्म भरें जा रहे थे। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वे परेशान न हों। इसके बदले में अपना बैंक खाता नंबर आदि उपलब्ध कराएं। जिनके पास दोनों दस्तावेज नहीं हैं वे तुरंत खाता खुलवाएं। जल्द सभी एजेंसियों पर आधार कार्ड बनाने को कैंप भी लगेंगे।
विज्ञापन


तीन महीने की छूट
डीएसओ केएल तिवारी ने बताया कि बैंक खाता और आधार कार्ड न रखने वालों को तीन माह की छूट मिलेगी। घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी पाने के लिए मार्च तक इन अभिलेखों को जमा करना होगा अन्यथा पहली अप्रैल से बाजार दर पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा। पंजीकरण की जानकारी माई एलपीजी वेबसाइट पर मिलेगी।  
विज्ञापन

----------

गैस एजेंसियाें पर साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए हैं। अब सातों दिन एजेंसियां खुलेंगी। आधार कार्ड बनाने को एजेंसियों पर कैंप भी लगेंगे।- संजय कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें