फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़ा लेने नहीं पहुंचे कर्मचारी, भरे रहे डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को भी सफाई की छुट्टी रही। डोर-टू-डोर सर्विस के तहत घरों से कूड़ा भी नहीं उठा। शास्त्रीनगर में कुत्ते का शव सड़ता रहा। कॉल करने के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शास्त्री नगर में खान मार्केट के निकट कंचन नीर वाली गली में बुधवार रात एक बीमार कुत्ता मर गया। गली में रहने वाले अखियार अहमद ने नगर निगम के कंट्रोल रूम में कई बार कॉल की। बृहस्पतिवार की शाम तक कोई उसे उठाने नहीं पहुंचा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम से जो नंबर दिया गया उस पर कॉल करने पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि आज वह छुट्टी पर है। लोग बदबू से बचने के लिए मुंह पर रूमाल रखकर निकले। ऐसा ही हाल कई और जगहों पर रहा।
विज्ञापन

खुशबू एनक्लेव निवासी जहीर खान ने बताया कि सफाई नियमित नहीं होती है। सड़कों का हाल भी खराब है। फिलहाल बारिश का सीजन नहीं है, लेकिन सड़क पर जलभराव की समस्या बरकरार है। ब्यूरो

रही यह स्थिति
सूर्या एनक्लेव : डोर-टू-डोर सर्विस ठप रही। शंकर दोहरे ने कहा कि जब दावा 365 दिन कूड़ा उठाने का है तो फिर बाधा क्यों पड़ती है। इसकी जांच हो और जहां पर कमी है वहां पर सिस्टम को ठीक किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां 75 आवास हैं लेकिन सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी नहीं आते। लोगों ने अपने खर्चे पर स्वीपर रखा है। हेम सिंह गौतम ने बताया कि नगर निगम टैक्स ले रहा है लेकिन सफाई नहीं कराई जा रही है।
रेजीडेंसी कॉलोनी : डोर-टू-डोर सर्विस वाले नहीं पहुंचे। शोभित सक्सेना ने बताया कि डस्टबिन भर गए तो खाली पैकेट में कूड़ा भरकर रखना पड़ा। समस्या के फोटो अधिकारियों से साझा किए हैं।
ट्यूलिप टॉवर : स्टेडियम रोड की इस कॉलोनी में सफाई हुई पर कूड़ा नहीं उठाया गया। शाम तक भी ढेर लगा था। राकेश आनंद ने बताया कि त्योहार पर जब कूड़ा अधिक निकलता है तब कर्मचारियों ने छुट्टी कर ली।
मंडल विहार : वार्ड 23 की इस कॉलोनी में करीब 100 परिवार रहते हैं। घरों में कूड़ा जैसा का तैसा रखा रहा। कोई लेने नहीं आया। नाली और सड़कों की सफाई भी नहीं हो सकी। सेवानिवृत्त कर्नल पंकज अग्रवाल ने कहा कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

कुत्ता उठाने में लापरवाही का प्रकरण संज्ञान में नहीं है। फोन कॉल के बाद जिसने छुट्टी का बहाना किया है, उसके बारे में पीड़ित से जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। अगर कहीं डोर-टू-डोर सर्विस प्रभावित हुई है तो संबंधित फर्म से जवाब लिया जाएगा। जहां सफाई नहीं हुई वहां पर सफाई कराएंगे। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें