फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डलावघरों से नहीं उठा कूड़ा, नाक बंद कर गुजरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर वाहन चालक और कर्मचारी शुक्रवार को सुबह से हड़ताल पर चले गए। शहर के डलावघरों से कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने वाली गाड़ियां खड़ी रहीं। इस वजह से डलावघरों में ही कूड़ा पड़ा रह गया। लोग वहां से नाक बंद कर गुजरते रहे। इधर, हड़ताली कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दोपहर में उनसे वार्ता की, पर कोई निष्कर्ष न निकल सका। बाहर आकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कूड़ा ढुलाई में लगी गाड़ियों के चालकों के नाम करीब एक हजार लीटर डीजल की हेराफेरी के आरोप के साथ रिकवरी निकाली गई है। वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने आरोपों को गलत ठहराते हुए रिकवरी निरस्त करने की मांग की। साथ ही, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर वाहनों की मरम्मत न कराने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि पुराने टायर हैं। रास्ते में गाड़ी खराब होती है तो चालक को अपनी जेब से मरम्मत करानी पड़ती है। न खर्चे का भुगतान होता है, न ही गाड़ियां ठीक बनाए रखने का इंतजाम। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि डीजल की हेराफेरी के मामले में जवाब तो देना ही पड़ेगा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे थे, तभी माहौल बिगड़ गया। अपर नगर आयुक्त ने हस्तक्षेप किया तो आरोप-प्रत्यारोप बंद हुए, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें