फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भांग की दुकान पर बिक रहा गांजा, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में भांग की लाइसेंसी दुकान का कर्मचारी गांजा की तस्करी कर रहा था। एसपी सिटी ने प्रेमनगर थाना पुलिस से दबिश डलवाकर अयोध्या निवासी दो आरोपी गिरफ्तार करवा लिए। कार्रवाई से किला थाना पुलिस बैकफुट पर आ गई है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र में पुल के पास भांग की लाइसेंसी दुकान है। बताते हैं कि यहीं से चोरी-छुपे गांजे सरपरस्ती में गांजे की भी सप्लाई हो रही थी। एसपी सिटी मानुष पारीक को हाल ही में एक मुखबिर से इस बारे में साक्ष्य मिल गए। एसपी सिटी ने किला पुलिस की बजाय प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रेमनगर पुलिस ने दोनों सेल्समैन रोहित व पिंटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही अयोध्या के रदौली के निवासी हैं। इनके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोर्ट भेजने से पहले उनसे पूछताछ की गई। बताया कि वह अपने पुराने ग्राहकों को फोन कॉल या मेसेज पर ही गांजे की होम डिलीवरी कर देते थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ठेका लाइसेंस धारक से भी पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें