फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बवाल में शामिल तस्करी के आरोपी गैंगस्टर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक व तमंचा बरामद
विज्ञापन

बरेली। शहर में शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल तस्करी के आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 26 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर पार्षद अनीस ने जो अपील डाली, उसमें बारादरी के काजीटोला निवासी ताजीम भी तमंचा लेकर भीड़ में शामिल हो गया और दंगा भड़काने लगा। पुलिस ने उग्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो ताजीम ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। बारादरी पुलिस ने ताजीम को चिह्नित कर लिया था। पुलिस उसे ट्रेस कर रही थी। मंगलवा दोपहर पुलिस टीम हरुनगला पुल के पास पहुंची तो ताजीम बाइक से बिथरी चैनपुर की तरफ भागने लगा। राधा माधव स्कूल के पास ताजीम बाइक रोड पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी की तो ताजीम ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की एक गोली ताजीम के घुटने के पास लग गई। ताजीम से पुलिस ने तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि ताजीम पशु तस्कर है और उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस को अंदेशा है कि दंगा भड़काने में और भी तस्कर शामिल हो सकते हैं। वीडियो फुटेज देखकर इनकी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें