फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में गंगाघाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने संतों को दक्षिणा भेंट की। गंगा स्नान का दौर दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर स्नानार्थियों के पहुंचने का दौर बृहस्पतिवार तड़के से ही शुरू हो गया। निजी वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रेन आदि से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ में दिन चढ़ने के बाद दोपहर बाद तक काफी इजाफा हुआ। श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देव का अर्घ्य देकर गंगा मां की पूजा की। प्रसाद चढ़कर प्रसाद बांटा। आश्रमों में हवन-पूजन भी कराया गया। घाट पर लगे मेले में बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। साथ ही महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीददारी भी की। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से कछला पुल के आसपास करीब एक घंटा तक आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने अधिकतर वाहनों को चौकी के पास ही पार्किंग स्थल पर खड़े करा दिए थे।
महिला का सेलफोन और पर्स उड़ाया
उझानी। कछला गंगाघाट पर स्नान के लिए परिवार के साथ पहुंची कमलेश पत्नी राकेश शाक्य के कपड़ों का थैला एक उचक्का चुरा ले गया। थैला में उसका पर्स और सेलफोन भी था। डुबकी लगाने के बाद वह बाहर निकली तो थैला नजर नहीं आने पर उसने शोर भी मचाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पर्स में 24 सौ रुपये भी रखे थे। कमलेश ने कार्रवाई के लिए कछला चौकी पर जाकर शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें